राजधानी रांची में बादल छाए रहने के साथ-साथ मौसम रहेगा शुष्क..

Ranchi: झारखंड के राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में सर्दी का काहर बढ़ाता जा रहा है। झारखंड के कई जिलों में कुछ दिनों से मौसम का गिरता तापमान और शीतलहर का प्रकोप दर्ज किया गया था। वहीं मौसम विज्ञान द्वारा रांची समेत आसपास के जिलों में तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावनाए जताई जा रही है।

कोहरा या धुंध रहेगा मौसम….
मौसम विज्ञान द्वारा तीन दिनों तक आंशिक बादल छट जाने पर ठंड से थोड़ी राहत मिलने और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राजधानी समेत पूरे राज्य में सुबह कोहरा या धुंध और आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। यही नहीं न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़े बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है।

ठंड में 6.6 डिग्री तक गिरावट….
पिछले 24 घंटो के दौरान राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। वही चाईबासा का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रहा जबकि गढ़वा का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

तीन दिनों तक बादल छाने की संभावना है…..
अभिषेक आनंद मौसम विज्ञान केंद्र रांची के विज्ञानी ने बताया कि रांची व आसपास के जिलों में दो-तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। राजधानी रांची के मौसम में अभी तक अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।