इंडियन हॉकी टीम में शामिल हुई झारखंड की तीन बेटियां..

इंडियन हॉकी टीम में झारखंड की तीन बेटियां शामिल होकर अपना हुनर दिखायेंगी | सिमडेगा की संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी औऱ ब्यूटी डूंगडूंग का चयन भारत की जूनियर नेशनल हॉकी टीम में हुआ है | आपको बता दें की, अप्रैल में होने वाले एशिया कप में ये भारतीय टीम का हिस्सा होंगी |

एशिया कप में शामिल होने से पहले वे तीनों ह़ॉकी टीम के कैंप में शामिल होंगी| हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी ने रविवार को तीनों खिलाड़ियों को सिमडेगा से रांची के लिये विदा किया | तीनो खिलाड़ी रांची से मंगलवार को फ्लाइट से बेंगलुरू जायेंगी|

भारतीय महिला हॉकी टीम (जूनियर) का कैंप 9 फ़रवरी से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है | इस कैंप में एशिया कप (जूनियर) में शामिल होने वाले खिलाडियों को बेहतर तरीके से तैयार किया जायेगा | सभी खिलाड़ियों की तैयारी बेहतर हो सके , इसलिए जूनियर नेशनल टीम में शामिल सभी हॉकी खिलाडियों को बेंगलुरु बुलाया गया है| सिमडेगा की तीनों खिलाड़ी हॉकी सिमडेगा के तकनीकी सदस्य सह ब्यूटी डुंगडुंग के बड़े भाई समीर डुंगडुंग के साथ रांची पहुंची |

इसके पहले भी संगीता, सुषमा और ब्यूटी ने चिली में आयोजित इंटरनेशनल हॉकी चैंपियनशिप में इंडियन टीम का मान बढ़ाया था | इन तीनों खिलाड़ियों का बड़ा योगदान चिली की टीम को हराकर श्रृंखला जीतने में रहा था | तभी से ये उम्मीद की जा रही है की भविष्य में ये तीनो भारतीय महिला हॉकी टीम (सीनियर) का भी हिस्सा जरूर बनेंगी