डांस बांग्ला डांस शो से झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं मोहन साहिस..

Jhupdate: जी बंगला के डांस बांग्ला डां शो में रविवार को फिर एक बार मुरी, सिल्ली के निवासी मोहन साहिस दिखेंगे। शो में मोहन मंच पर कोरियोग्राफर प्रताप और कुश के साथ नृत्य करते देखे जाएगे। जिसमें महाभारत का प्रदर्शन करते शिखंडी का परिचय देते हुए भगवान श्री कृष्ण के अभीनय का प्रदर्शन करेगे।

ऑडियंस से है प्यार का सपोर्ट…
मोहन हाल ही में पार्टिसिपेट आसाम के सुमन के साथ डांस करते हुए शो में देखे गए थे , लेकिन इस बार वो शो में शो के कॉर्योग्राफर का साथ निभाते हुए देखे जाएंगे। मोहन का कहना है की हमारी कोरियोग्राफर और असिस्टेंट की टीम बहुत ही मेहनत कर रही है। जिसे की अपने डांस के जरिए लोगो का दिल जीत सके। मोहन ने मीडिया से बात करते हुए ऑडियंस से प्यार और सपोर्ट की मांग की है। साथ ही अपने गुरुजनों , मित्रो , अपने सहपरीवारो , और मुरी के निवासियों को सपोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद दिया जिसके कारण आज वह इस मंच तक पहुंच पाए।

लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत…
झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं मोहन आज लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए है। मोहन अपनी कड़ी मेहनत और लगन के कारण ही इतना बड़ा मुकाम हासिल कर पाए है। मोहन के वजह से मुरी जैसे जगहों से निकल कर बॉलीवुड तक का पहचान एक छोटे शहर में रहने वाले व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी बात होती है। मोहन आज जिस मुकाम पर है इससे यह प्रमाणित होता है की रास्ता चाहे कितना भी कठिन क्यों न हो मेहनत के सामने सब कुछ फीखा पड़ जाता है। जिनके लिए हम सभी आनंदित है।

नित्य सस्कृति में भारत में चौथे स्थान पर…
इतने गरीबी और आशाहाय परिवार के होते हुए भी मोहन आज लोगो के लिए प्रेरणाशील है। मोहन को बीते साल ही आर्ट्स ऑफ कल्चर की तरफ से ‘रवा रत्न’ से सम्मानित किया गया था। जहा बांग्लादेश , नेपाल, भूटान , ओडिसा ,मधयप्रदेश जैसे अनेक राज्य के नृत्यकार वहां मौजूद थे जिनको पीछे छोड़ते हुए, पूरे भारत में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर झारखंड का नाम रोशन किया। इस साल नित्य सस्कृति पर भारत के टॉप 9 डांसर में मोहन साहिस को चौथे स्तान से नवाजा गया। मोहन जैसे काबिल हॉनर कलाकारों का झारखंड सरकार द्वारा गंभीरता पूर्वक सहयोग करनी चाहिए ताकि अपने कला से वह देश-विदेश में हमारे राज्य और देश का नाम रोशन कर सके।