विंटर के लिए रांची एयरपोर्ट से उड़ने वाली विमानों का शिड‍्यूल जारी, हर दिन उड़ेंगे 37 विमान..

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शीत कालीन समय सारणी की भी घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही रांची से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कई बंद फ्लाइट्स को दोबारा से शुरू किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से रांची से अहमदाबाद की सीधी फ्लाइट शामिल है। यह फ्लाइट पिछले साल शुरू होने के साथ ही बंद हो गई थी लेकिन अब इसे दोबारा से शुरू किया जा रहा है। यह फ्लाइट अहमदाबाद से शाम 5:20 बजे रांची लैंड करेगी और यहां से 5:50 में अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आने व जाने वाली कुल 37 विमान सेवाओं की समय सारणी में फेरबदल किया गया है।

इसके अलावा चेन्नई के लिए नई विमान सेवा प्रारंभ हो रही है। एयर एशिया का यह विमान रांची एयरपोर्ट सुबह 11:35 में चेन्नई से आएगा और 12:25 में यहां से चेन्नई के लिए सीधी उड़ान भरेगा। रांची एयरपोर्ट से फिलहाल 30 फ्लाइट उड़ान भर रही हैं। इसके साथ ही पहली बार रांची से कोलकाता के लिए दो फ्लाइट उड़ान भरेंगी

दिल्ली के लिए होगी पहली और आखिरी फ्लाइट..
रांची से दिल्ली के लिए पहली उड़ान इंडिगो की सुबह 7.45 बजे होगी। जबकि दिल्ली से रांची विमान सुबह 7.15 बजे आएगी। रात में भी दिल्ली से अंतिम विमान रात 8.15 बजे रांची आएगी और रांची से दिल्ली के लिए अंतिम विमान रात 8.45 बजे उड़ान भरेगी

रांची से इन शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट..
दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई, मुंबई, पटना, लखनऊ, भुवनेश्वर।