Ranchi में The Diamond Designs & Hyderabadi Pearl शोरूम का भव्य उद्घाटन..

रांची में शुक्रवार को मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के द्वारा “द डायमंड डिज़ाइन एवं हैदराबादी पर्ल्स” शोरूम का उद्घाटन किया गया। लंबे समय से प्रतीक्षारत ग्राहकों के लिए यह उत्साह का समय था। आज इस शोरूम के उद्घाटन के साथ ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ीl इनौग्राल ऑफर का लाभ लेने के लिए शोरूम में काफी भीड़ हुई।शोरूम के संचालक उदय कुमार ने बताया कि यहां ऑफर सीमित समय के लिए है। सभी प्रकार के गहनों पर 50% की फ्लैट छूट दी जा रही है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अक्षरा सिंह ने भी कई प्रकार के गहने खरीदे और पहन कर फोटो सेशन में भी भाग लिया। यहां डायमंड डिज़ाइन के गहनों में वेडिंग कलेक्शन, पार्टी वेयर कलेक्शन, कामकाजी महिलाओं के लिए सुंदर गहने एवं कॉलेज स्कूल की लड़कियों के पसंद के गहने यहां उपलब्ध हैं।

श्री कुमार ने बताया कि शोरूम उद्घाटन के दोपहर बाद तक लगभग 116 महिलाओं ने खरीदारी की साथ ही साथ 78 महिला ग्राहकों ने अपनी पसंद के कस्टमाइज गहने के ऑर्डर बुक कराएl प्रबंधक श्री उदय कुमार ने बताया इसके पूर्व ग्राहकों को इस तरह के गहने की खरीदारी करने के लिए बड़े प्रदेशों में जाना पड़ता था। ग्राहक वहां इससे कई गुना महंगे मूल्य पर गहनों की खरीदारी करने को मजबूर थे। लेकिन शोरूम के उद्घाटन के साथ ही झारखंड की महिलाओं को कम मूल्य पर गहनों की पूरी रेंज उपलब्ध है। उदय कुमार ने बताया कि ग्राहकों की मांग को देखते हुए शीघ्र यहां नए डिजाइन की भी स्टॉक की फुल रेंज उपलब्ध होगी।