देश विदेश के नामी ब्रांड के साथ खुला मॉल ऑफ रांची..

Jharkhand: देश- विदेश के नामी ब्रांड्स के शोरूम केे साथ शनिवार को रातू रोड में आकाशवाणी के सामने मॉल ऑफ रांची का उदघाटन किया गया| रांची के लोगों का इतने दिनों का इंतजार आखिरकार मॉल के उद्घाटन से आज खत्म हुआ|इसके साथ ही उद्घाटन के तुरंत बाद मॉल मे लोगों का जमावड़ा लग शुरू हो गया| लोग काफी खुश नजर आ रहै| यह मॉल 2.5 लाख स्क्वायर फीट में बना है|खास बात यह है कि इस मॉल में एक ही छत के नीचे खरीदारी, मनोरंजन और खाने का आनंद ले सकेंगे|

बड़े ब्रांड के है शोरूम..
देश विदेश के नामी बड़े ब्रांड के शोरूम के अलावा मॉडर्न गेम जोन, फूड जोन, मल्टीप्लेक्स सिनेमा स्क्रीन, लाइफस्टाइल, फैशन शॉप आदि उपलब्ध है| मॉल ऑफ रांची के प्रवक्ता नीतीश अग्रवाल ने कहा कि लोगों को शहर छोड़े बिना प्रीमियम खरीदारी का मौका मिलेगा| मॉल में 60 प्रतिशत हिस्सा मनोरंजन और आराम कार्यक्रमों के लिए खास तरीके से बनाया गया है|

मॉल में खरीदारी का अलग अनुभव मिलेगा..
परिवार और अपने दोस्तों के साथ मजेदार एडवेंचर के लिए पहुंच सकते है| नये मल्टीप्लेक्स में बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देख सकेंगे| लोगों के मनोरंजन के लिए इंडोर मनोरंजन केंद्र भी है| प्रवक्ता श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारा वादा है कि हम आनेवाले लोगों को बेहतर अनुभव देंगे| मॉल ऑफ रांची के उद्घाटन से शहर में एक नयी खुशी दिखने को मिल रही है|

पार्किंग का विशेष प्रबंध..
विश्व स्तरीय सुविधाओं, विविध खरीदारी के विकल्पों और अनेक मनोरंजन विकल्पों के साथ यह मॉल आने वाले लोगों के लिए एक लोकप्रिय स्थान बनने के लिए तैयार है| यहां पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग और युवक- युवतियों की सुविधाओं और मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा गया है| लोगों को पार्किंग की समस्या न हो, इसके लिए पार्किंग का विशेष प्रबंध किया गया है|

8 फ्लोर्स में है निर्मित..
श्री अग्रवाल ने कहा कि मॉल ऑफ रांची लोगों की हर जरूरत और पसंद को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है| लोगों को फैशनेबल कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स, घर की सामग्री सहित कई सामान मिलेंगे| खाने के शौकीनों के लिए कई ब्रांड हैं, जो लोगों को काफी पसंद आयेंगे| स्थानीय विशेषताओं से लेकर अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का आनंद लोग उठा सकते है| लिफ्ट और एक्सीलेटर की सुविधा है|

नीतीश अग्रवाल ने आगे बताया कि मॉल ऑफ रांची 8 फ्लोर्स में निर्मित है और टोटली सेंट्रली एयरकंडीशंड है| इसमें लिफ्ट, और एक्सक्लेटर का समुचित और सुरक्षित प्रबंध है मॉल ऑफ रांची में मॉल में आने वाले लोगों को पार्किंग की समस्या से ना जूझना पड़े, इसके लिए मॉल में 2 फ्लोर्स में पार्किंग का विशेष प्रबंध किया गया है|