धरती आबा बिरसा मुंडा के नाम पर तैयार हो रहा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम..

देश में सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है जिसका नाम धरती आबा बिरसा मुंडा के नाम पर रखे जाने की योजना है| लेकिन बड़ी बात ये है कि ये स्टेडियम भगवान बिरसा मुंडा की धरती झारखंड में नहीं बल्कि ओडिशा के राउरकेला में बनने जा रहा है|

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 16 फरवरी को इस स्टेडियम का शिलान्यास किया था| फिलहाल स्टेडियम के निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण लक्ष्य के मुताबिक 2023 तक स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा|

दरअसल वर्ष 2023 में हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन होना है ऐसे में इस दौरान होने वाले मैच यहां स्टेडियम में भी खेले जाएंगे। इस स्टेडियम में 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं, दर्शकों के लिहाज से ये स्टेडियम सबसे बेहतरीन खेल मैदान में से एक होगा। दर्शकों को यहां मैच का सबसे अच्छा नजारा मिल सकेगा। हालांकि फिलहाल इस स्टेडियम का प्रारूप ही सामने आ पाया है लेकिन इसे देख कर ही अनुमान लगाया जा सकता है कि धरती आबा के नाम से बन रहा ये स्टेडियम काफी भव्य होगा|