रांची की तानिया सिन्हा बनी मिस ग्लोब इंडिया 2021

रांची ब्यूटी पेजेंट में झारखंड की सुंदरियों में एक और नाम तान्या सिन्हा का जुड़ गया है, जिन्होंने गुरुग्राम में आयोजित ग्लैमानंद सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट में मिस ग्लोब इंडिया का खिताब जीता। अब वह मिस ग्लोब इंटरनेशनल-2022 में इंडिया को रिप्रजेट करेंगी। यह प्रतियोगिता 21 अगस्त को आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर से 24 सुंदरियों ने भाग लिया। तान्या सिन्हा ने झारखंड के ट्रेडिशनल छऊ डांस को शोकेस किया और छऊ के कपड़ों में रैंप वॉक करके इसे ग्लोबली मशहूर किया। तान्या कहती है कि ट्रेडिशनल राउंड में मेरे छऊ ड्रेसअप देशभर के फैशन एक्सपर्ट ने सराहा और इसके बारे में पूछताछ भी की।

मिस ग्लोब बनने के बाद रांची लीटो तान्या ने बताया कि सपना सच होने जैसा है। एक छोटे शहर से आकर इतने बड़े ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेना और जीतना बड़ी बात है। भारत से में पहली लड़को है जिसे मिस ग्लोब इंटरनेशनल में भाग लेने का मौका मिला। अगले साल यह प्रतियोगिता चीन में होगी। 24 साल की तान्या 2015 में जेवीएम श्यामली से पासआउट हैं। आगे उन्होंने क्रिश्चियन कॉलेज चेन्नई से जनलिज्म की पढ़ाई की सोशल डेवलपमेंट से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। मां नीलकमल सिन्हा श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में प्रिंसिपल हैं और कांके रोड में रहती हैं। 2019 में तान्या ने मिस क्वीन ऑफ इंडिया का खिताब भी जीता था।