Headlines

17 जुलाई से रांची के जेएससीए स्टेडियम में होगा झारखंड पुरुष टी20 मुकाबला..

रांची : झारखंड में क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। 17 जुलाई से रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 क्रिकेट का रोमांच नजर आनेवाला है। स्टेडियम में झारखंड के क्रिकेटर एक साथ नजर आएंगे। यहां 17 जुलाई से झारखंड पुरुष टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है। झारखंड देश का पहला राज्य होगा जो क्रिकेट के इस फॉर्मेट का आयोजन करेगा। जिसमें छह टीमों को शामिल किया गया है। जेएससीए की ओर से ये टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सीजन है। 2020 में भी जेएससीए पहला क्रिकेट संघ था जिनसे टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की थी। इस टी-20 क्रिकेट के रोमांच को फैंस फन कोड पर सुबह 9 बजे से 5 बजे तक लाइव देख सकेंगे। इसमें लगभग 100 से अधिक क्रिकेटर शामिल होंगे। वहीं एक दिन में दो मैच खेला जाएगा। 17 जुलाई को पहला मैच सुबह 9 बजे से बोकारो ब्लास्टर्स और रांची के बीच होगा।जबकि दूसरा मैच 1 बजे से दुमका डेयरडेविल्स और धनबाद डायमंड के बीच खेला जायेगा।

जेएससीए की ओर से होने वाला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कोरोना के बाद क्रिकेट की वापसी के लिये किया जा रहा। पिछले साल भी झारखंड पहला ऐसा राज्य था जिनसे अपने यहां क्रिकेट का आयोजन किया था और क्रिकेटरों को खेलने का मौका मिला था। कोरोना को ध्यान में रखते हुए क्रिकेटरों को बॉयो बबल में रखा गया था।

बता दें कि झारखंड टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में छह टीमों के बीच मुकाबला होगा। इसमें रांची रेडर्स, बोकारो ब्लॉस्टर्स, जमशेदपुर जगलर्स, सिंहभूम स्ट्राइकर, धनबाद डायमंड और दुमका डेयरडेविल्स शामिल हैं। जेएससीए में सभी खिलाड़ियों और पदाधिकारियों को दक्षिण गेट से अंदर जाने की इजाजत दी गई है। वहीं खिलाड़ियों को कोविड टेस्ट करवाकर रिपोर्ट देना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *