जमशेदपुर के सौरव विष्णु की शार्ट फिल्म “टेलिंग पोंड” ऑस्कर के लिए नामित

झारखण्ड के जमशेदपुर के सौरव विष्णु की डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘टेलिंग पोंड’ 93वी अकडेमी अवार्ड के लिए चुना गया है। यह ऑस्कर अवार्ड 25 अप्रैल 2021 को होने वाली है। इस फिल्म को लघु फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर के लिए नामित की गयी है। यह एक 40 मिनटों की शार्ट फिल्म है।

सौरव उर्फ़ सैम ने बताया कि यह फिल्म मूल रूप से जादूगोड़ा के ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों की जीवन शैली पर बनायी गयी है। जादूगोड़ा के अलावा इस फिल्म की शूटिंग न्यूयार्क में भी की गयी है। इस फिल्म को भारत में करीब 50 अवार्ड से नवाज़ा जा चुका है। इसके अलावा न्यूयार्क में भी 25 फिल्म फेयर में अवार्ड मिल चुके हैं। सैम ने कहा कि,”इस फिल्म का ऑस्कर में नामित होना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। चूंकि अब यह फिल्म अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित हो चुकी है, तो जाहिर है कि इससे मेरे शहर और झारखंड का मान बढ़ेगा। जादूगोड़ा में लोगों की बदहाली देख फिल्म बनाने का ख्याल आया।”

सैम ने इंटर तक की पढ़ाई साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय से की है। जबकि एनआइटी आदित्यपुर से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की। उसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयार्क चले गए। पढ़ाई पूरी करने के बाद बिजनेस किया। चूंकि पढ़ाई-लिखाई भी शहर में हुई है, इसलिए जमशेदपुर और आसपास के जगहों से काफी अच्छे से जाने-पहचाने हैं।

सैम ने बताया कि जब वे शहर लौटे तो जादूगोड़ा के बारे में पता चला। क्योंकि उनके पिता जादूगोड़ा थाना में ही पदस्थापित थे, जादूगोड़ा में लोगों की बदहाली देखकर उन्हें बेहद दुख हुआ। इसकी चर्चा उन्होंने न्यूयार्क में भी की थी। उसी वक्त उन्होंने फिल्म बनाने का विचार किया था।