JPSC PT Result 2021: सातवीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी..

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग ने सोमवार को सातवीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस परीक्षा में कुल 4,293 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, जो मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। यह प्रारंभिक परीक्षा विभिन्न सेवाओं में कुल 252 पदों पर नियुक्ति के लिए चार वर्षों वर्ष 2017, 2018, 2019 तथा 2020 के लिए के लिए एक साथ हुई थी। मुख्य परीक्षा दिसंबर माह में होने की संभावना है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 42 दिन के बाद जारी हुआ। रिजल्ट जारी होने के बाज झारखंड लोक सेवा आयोग की बेवसाइट हैंग हो गई।

किस श्रेणी में कितने अभ्यर्थी हुए सफल..

  • अनारक्षित : 1,897
    एसटी : 1,057
    एससी : 389
    पिछड़ा वर्ग : 244
    अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 401
    आर्थिक रूप से कमजोर : 305