चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर रांची से खुलने वाली 5 ट्रेनें 3 और 4 दिसंबर को रद्द रहेंगी..

अंडमान सागर के आसपास बने लो प्रेशर के गुरुवार तक डिप्रेशन में बदलने की संभावना जताई गई है। उसके बाद आगे बढ़ने वाला डिप्रेशन चक्रवात में बदलेगा। शनिवार की सुबह चक्रवात के ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। चक्रवात के कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही झारखंड में भी तीन-चार दिनों तक इसका असर रहेगा। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद की मानें तो 3 दिसंबर को राज्य के कुछ हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। ज्यादा प्रभाव झारखंड के दक्षिणी हिस्से में दिख सकता है। इसके बाद 4 और 5 दिसंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्से में बारिश होगी। 6 दिसंबर को भी बारिश के आसार हैं।

वहीं तूफान जवाद की आशंका को देखते हुए रांची रेल मंडल से खुलने वाली 5 ट्रेनों को दो दिन के लिए रद्द कर दिया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के निर्देश पर रांची रेल मंडल की तरफ से यह निर्णय लिया गया है। पूरे SER जोन से 27 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

इन ट्रेनों को किया गया है रद्द..

  • ट्रेन संख्या 13351 धनबाद – एलेप्पी एक्सप्रेस 3 दिसंबर को धनबाद से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार टर्मिनल – पुरी एक्सप्रेस 3 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनल से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 18451 हटिया – पुरी एक्सप्रेस 3 दिसंबर को हटिया से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 18452 पुरी – हटिया एक्सप्रेस 3 दिसंबर को पुरी से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 18637 हटिया – बेंगलुरु कैंट एक्सप्रेस 4 दिसंबर को हटिया से रद्द रहेगी।