राज्य में अब हो रही रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से कोरोना जांच, आधे घंटे में मिलेगी रिपोर्ट..

राज्य में अब रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से कोरोना की जांच शुरू कर दी गई है|झारखंड सरकार ने इसके लिए 40 हजार रैपिड किट खरीदे हैं| इनमें से 15 हजार किट की आपूर्ति हो गई है तथा उसे राज्य के 16 जिलों में भेज दिया गया है| रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग में 1500-1500 किट मुहैया कराये गये हैं वहीं बोकारो, कोडरमा, लोहरदगा, सिमडेगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, पाकुड़ को 800 से 850 किट भेजे गये हैं|सोमवार से जिलों में उक्त किट से जांच शुरू कर दी गई है|

रांची में रैपिड किट से सोमवार को 50 लोगों की जांच की गई जिसमें 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये| इस किट की मदद से मात्र आधे घंटे में ही रिपोर्ट मिल जाती है| आपको बता दें कि राज्य के सभी जिलों में पहले से ट्रूनेट मशीन से कोरोना की जांच की जा रही है| वहीं रिम्स, पीएमसीएच धनबाद, एमजीएम जमशेदपुर व इटकी आरोग्यशाला में आरटीपीसीआर मशीन से भी जांच हो रही है|