भारत-पाक युद्ध का स्वर्णिम विजय मशाल पहुंचा रांची..

झारखण्ड की राजधानी रांची में मोरहाबादी स्थित आर्मी ग्राउंड में भारत पाक युद्ध की स्वर्णिम विजय मशाल का आज भव्य तरीके से स्वागत हुआ। इसके साथ ही 1971 में हुए भारत पाक युद्ध के दौरान इस्तेमाल किये हथियारों को भी प्रदर्शनी पर रखा गया। इस ऐतिहासिक क्षण के अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है जिसमें सेना के तमाम उच्च अधिकारी एवं रांची के उपायुक्त समेत कई आला अधिकारी भी शामिल होंगे।

आपको बता दें की 16 दिसंबर 2020 को 1971 में हुए भारत पाक युद्ध की सैन्य जीत के 50 वर्ष पूरे हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्णिम विजय मशाल प्रज्वल्लित कर युद्ध के सैन्य जीत की 50वीं वर्षगाँठ मनाई। इस दौरान विजय मशाल से चार मशालें और जलाई गयीं जिन्हे देश के चारों दिशाओं में भेजा गया।

देश के जवानों की वीर गाथा बयां करता स्वर्णिम मशाल विभिन्न जगहों से होते हुए बुधवार को रांची राजभवन पहुंचा। इस अवसर पर परमवीर अल्बर्ट एक्का के पुत्र विसेंट एक्का को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। सभी वीर सैनिकों को नमन करते हुए राज्यपाल ने कहा की देश को अपने वीर जवानों पर गर्व है, हमारे जवानों ने देश और देशवासियों की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दे दी जिसके लिए समस्त देशवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। इसके बाद विजय मशाल को राजभवन से वॉर मेमोरियल ले जाने के लिए जुलूस निकाली गयी।