रांची : राष्ट्रीय युवा दिवस पर बड़ा तालाब में उमड़ी युवाओं की भीड़..

रांची : विवेकानंद के विचार आज भी हमारे लिए जीवित है। इसे हम अपने जीवन में कितना लागू करते है, यह आप पर लागू होता है। विवेकानंद आज भी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत है। यह बातें रांची के बड़ा तालाब में राम मिशन आश्रम मोरहाबादी के सचिव स्वामी भावेशानंद ने कहीं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जीविन का प्रचार-प्रसार जरूरी है। आने वाले नस्ल इनके विचारो से प्रभावित होकर अपना भविष्य बनाएंगे। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर बड़ा तालाब तक रैली निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में युवा-युवतियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही बड़ा तालाब परिसर में भजन, कीर्तन, प्रवचन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह से शाम तक विवेकानंद की मूर्ति के आसपास युवा-युवतियों की भीड़ लगी रही। हर कोई सुबह से शाम तक विवेकानंद की मूर्ति पर सेल्फी लेते दिखाई पड़े।

तिरंगा झंड़ा के साथ पहुंचे युवा-युवतियों की रैली..
रामकृष्ण मिशन आश्रम से निकाली गई रैली में भारी संख्या में युवा-युवतियां तिरंगा झंड़ा के साथ पहुंचे। इसके बाद वहां मौजूद कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। युवा-युवतियों ने कहा कि विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्त्रो है। आज भी जीवन में सक्सेस होने के लिए लोगों को विवेकानंद की जीवनी पड़नी चाहिए। इससे उन्हें काफी फायदा मिलेगा। वहीं मौके पर कई समाजिक संगठनों द्वारा विवेकानंद की जीवनी से जुड़ी किताब का वितरण किया गया।