Headlines

बोकारो में पेमिया ऋषिकेश के नाम से निजी विश्वविद्यालय का होगा संचालन..

धनबाद। लंबी मांग के बाद बिनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से अलग बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद का गठन किया गया था। जिसके अधीन धनबाद और बोकारो जिले कालेज हैैं। बावजूद बोकारो जिले के दूर दराज इलाके के विद्यार्थियों को आवागमन में हो रही परेशानी की वजह से उच्च शिक्षा हासिल करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही बोकारो के चंदनकियारी में पेमिया ऋषिकेश के नाम से एक निजी विश्वविद्यालय का संचालन होगा। इसकी तैयारी जोरशोर के साथ चल रही है। विश्वविद्यालय भवन का निर्माण चंदनकियारी प्रखंड में किया जाएगा। इसे लेकर जमीन चिन्हित की गई है।

इस यूनिवर्सिटी के निर्माण से न केवल बोकारो बल्कि झारखंड के इलाके सहित सीमावर्ती पश्चिम बंगाल पुरूलिया, झालदा, पौड़ाहाट इलाके के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय में लगभग सभी कोर्स संचालित होंगे। इसे लेकर आगामी सात नवंबर को बोकारो में बैठक होगी। जिसमें विश्वविद्यालय मेंं चलने वाले कोर्स सहित सहित विषयों पर चर्चा की जाएगी। संभावना है कि इस दिन विश्वविद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास भी किया जाएगा। इस संबंध में विधायक मथुरा महतो का कहना है कि सात नवंबर को इसे लेकर बैठक होनी है। जिसमें आगे की चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *