झारखंड की भूमि पर 3 दिनों के लिए आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की झारखंड दौरे की शुरुआत 24 मई को देवघर से होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिनों के लिए झारखंड दौरे पर आ रहीं हैं जिसकी शुरुआत वे कल देवघर से करने जा रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू सबसे पहले बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर पूजन अर्चन करेंगी उसके बाद वो रांची के लिए रवाना हो जाएंगी।राष्ट्रपति मुर्मू भारत की चौथी ऐसी राष्ट्रपति होंगी, जो बाबा बैद्यनाथ के दरबार में दर्शन करने आ रही हैं। इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद, प्रणब मुखर्जी, रामनाथ कोविंद पद पर रहते हुए बाबा का दर्शन कर चुके हैं।

राष्‍ट्रपति के स्वागत में सज गया है बाबा नगरी

राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर देवघर में काफी चहल पहल है। राष्‍ट्रपति के आगमन से बैद्यनाथ धाम के पुरोहित भी तैयारियों में लग गए हैं। पुलिस प्रशासन सभी राष्ट्रपति के आगमन के लिए बैठक से लेकर सुरक्षा के इंतजाम में लगे हुए हैं।देवघर के लोग राष्ट्रपति को देखने के लिए काफी इक्षुक हैं। लोगों का कहना है, पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होकर तीर्थनगरी देवघर आ रही हैं, ये देवघर ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण हैं।देवघर की भूमि पर राष्ट्रपति मुर्मू तकरीबन दो घंटे 25 मिनट तक रुकेंगी। करीब 50 मिनट तक राष्ट्रपति बाबा मंदिर में पूजा अर्चना कर अपना समय गुजारेंगी।

3 दिन तक हाई अलर्ट पर पुलिस प्रशासन

22 जून 2022 को राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के बाद राष्ट्रपती मुर्मू पहली बार बाबा की नगरी आ रहीं हैं। उनके तीन दिवसीय यात्रा के दौरान झारखंड की पुलिस हाई अलर्ट पर रहेगी। कल देवघर में पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रपति हवाई मार्ग से रांची के लिए रवाना होंगी। आपको बता दें की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के नए हाईकोर्ट भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आ रहीं हैं। समारोह के बाद वह नामकुम स्थित आईआईआईटी के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। बता दें की इस तीन दिवसीय दौरे के बीच राष्ट्रपति का एक कार्यक्रम खूंटी में भी है ।