रांची में मिले 187 नए पॉजिटिव: खेलगांव में बिना लक्षण वाले मरीजों को रखने की तैयारी..

रांची में लगातार फैल रहे कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन एक बार फिर हाई अलर्ट मोड पर आ गया है।अब कोरोना के एसिंप्टोमैटिक (बिना लक्षण वाले) मरीजों को खेलगांव में रखा जाएगा। शनिवार को डीसी छवि रंजन ने सिविल सर्जन से कहा कि खेलगांव में एसिंप्टोमैटिक मरीजों को रखने के लिए जरूरी तैयारी कर लें।

पिछले साल खेलगांव में रांची का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया था। यहां करीब एक हजार बेड की व्यवस्था की गई थी। जबकि, तब जिला प्रशासन का कहना था कि जरूरत पड़ने पर यहां दो हजार से भी अधिक मरीजों को रखा जा सकता है।

706 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, 24 घंटे में रांची 179 नए मरीज मिले..
पिछले 24 घंटे की बात करें तो रांची में कोरोना के 179 नए मरीज मिले हैं। वहीं राज्य भर में कोरोना के 308 नए मरीज मिले हैं। जो पिछले दो महीने में सर्वाधिक है। इस दौरान 81 मरीज कोरोना को मात दिए हैं 3 लोगों की मौत हो गई है। रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 706 पहुंच गया है।