रांची एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइटों का समय बदला, 27 अप्रैल तक के विमानों की समय सारणी जारी..

आज से रांची एयरपोर्ट पर अगले एक महीने तक फ्लाइटें दिन में नहीं उड़ेंगी। रन-वे को दुरुस्‍त करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह फैसला किया है। 28 मार्च से 27 अप्रैल तक ये बंदिशें लागू रहेंगी। रविवार से यहां आने-जाने वाले सभी विमानों का समय बदल गया है। इसके साथ ही रांची से अब भुवनेश्वर के लिए भी उड़ान सेवा उपलब्ध हो गई है। एयर इंडिया की यह उड़ान कोलकाता से वाया रांची भुवनेश्वर पहुंचेगी। रांची एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है।

रांची एयरपोर्ट पर रविवार को कुल 26 विमानों का समय बदला गया है। अब सभी उड़ानें दिन के 11 बजे से पहले और शाम 5 बजे के बाद ही संचालित हो सकेंगी। बताया गया है कि सुबह 6:45 बजे से दिन के 11 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9:15 बजे तक फ्लाइटें उड़ान भरेंगी। सुबह की पाली में कुल 16 विमान और शाम की पाली में कुल 10 विमान रांची से दिल्‍ली, मुंबई, बंगलुरु, हैदराबाद, पटना, कोलकाता, भुवनेश्‍वर, अहमदाबाद और चेन्‍नई के लिए उड़ान भरेंगे।

नए टाइम शेड्यूल के मुताबिक रांची एयरपोर्ट से दिनभर में रोज 26 फ्लाइटों का संचालन होगा। आने-जाने के फेरों को मिलाकर कुल 52 उड़ानों का परिचालन होगा। रांची एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि सभी उड़ानों का टाइम शेड्यूल जारी कर दिया है। 27 अप्रैल तक एयरपोर्ट की री-कारपेटिंग की वजह से फ्लाइटों के समय में बदलाव किया गया है। दिन में 11 बजे से शाम 5 बजे तक सभी उड़ानें बंद रहेंगी। इस दौरान एयरपोर्ट की रनवे की मरम्मत की जाएगी।

रांची एयरपोर्ट से आने-जाने वाले विमानों की टाइमिंग..
दिल्ली रांची दिल्ली (गोएयर) : आगमन रात 8:30 बजे – प्रस्थान सुबह 7:30 बजे, कोलकाता रांची भुवनेश्वर (एयर इंडिया) : आगमन सुबह 7:20 बजे – प्रस्थान 7:45 बजे, दिल्ली रांची दिल्ली (इंडिगो) : आगमन सुबह 7:25 बजे – प्रस्थान सुबह 7:55 बजे, दिल्ली रांची दिल्ली (स्पाइसजेट) : आगमन सुबह 7:30 बजे – प्रस्थान सुबह 8:00 बजे, दिल्ली रांची दिल्ली (एयर एशिया) : आगमन सुबह 7:35 बजे – प्रस्थान 8:05 बजे, मुंबई रांची मुंबई (एयर एशिया) : आगमन सुबह 7:45 बजे – प्रस्थान सुबह 8:20 बजे, मुंबई रांची मुंबई (इंडिगो) : सुबह 8:00 आगमन – प्रस्थान सुबह 8:35 बजे, हैदराबाद रांची हैदराबाद (इंडिगो) : सुबह 8:10 बजे आगमन – सुबह 8:50 बजे प्रस्थान, दिल्ली रांची दिल्ली (विस्तारा) : सुबह 8:20 आगमन – सुबह 9:00 बजे प्रस्थान, दिल्ली रांची दिल्ली (स्पाइसजेट) : सुबह 8:40 बजे आगमन – सुबह 9:10 पर प्रस्थान, बेंगलुरु रांची कोलकाता (इंडिगो) : आगमन सुबह 9:05 बजे – प्रस्थान सुबह 9:35 बजे, बेंगलुरु रांची बेंगलुरु (एयर एशिया) : आगमन सुबह 9:20 बजे – प्रस्थान 9:50 बजे, अहमदाबाद रांची अहमदाबाद (इंडिगो) : आगमन सुबह 9:30 बजे – प्रस्थान सुबह 10:00 बजे, बेंगलुरु रांची बेंगलुरु (गोएयर) : आगमन सुबह 9:40 बजे – प्रस्थान सुबह 10:10 बजे, मुंबई रांची मुंबई (गोएयर) : आगमन सुबह 10:00 बजे – प्रस्थान सुबह 10:30 बजे, मुंबई रांची मुंबई (स्पाइसजेट) : आगमन सुबह 10:10 बजे – प्रस्थान 10:40 बजे, दिल्ली रांची दिल्ली (एयर इंडिया) : आगमन सुबह 10:00 बजे – प्रस्थान 10:45 बजे

रांची एयरपोर्ट से शाम 5 बजे के बाद की पाली में उड़ने वाले विमान..
हैदराबाद रांची हैदराबाद (इंडिगो) : आगमन शाम 6:25 बजे – प्रस्थान 6:55 बजे, मुंबई रांची मुंबई (गो एयर) :आगमन 6:35 बजे – प्रस्थान 7:15 बजे, कोलकाता रांची कोलकाता (इंडिगो) : आगमन 6:55 बजे – प्रस्थान 7:30 बजे, चेन्नई रांची चेन्नई (इंडिगो) : आगमन 7:20 बजे – प्रस्थान शाम 7:50 बजे, दिल्ली रांची दिल्ली (गोएयर) : आगमन 7:40 बजे शाम – प्रस्थान 8:10 बजे, दिल्ली रांची दिल्ली (विस्तारा) : आगमन शाम 7:50 बजे – प्रस्थान रात 8:25 बजे, कोलकाता रांची बेंगलुरु (इंडिगो) : आगमन रात 8:00 बजे – प्रस्थान रात 8:30 बजे, दिल्ली रांची दिल्ली (इंडिगो) : आगमन रात 8:05 बजे – प्रस्थान रात 8:35 बजे, दिल्ली रांची दिल्ली (गो एयर) : आगमन रात 8:30 बजे – प्रस्थान सुबह 7:30 बजे।

source : Dainik Jagran