कोरोना के तीसरे लहर को लेकर तैयारी, सभी जिलों को बतानी होगी यात्रियों और संक्रमितों की संख्या..

रांची : झारखंड में कोरोना का रफ्तार लगभग थमता हुआ दिख रहा है। रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या भी काफी घट गई है। साथ ही राज्य में एक्टिव मरीज 1000 से भी कम हो गए है। अब राज्य सरकार तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारी में लग गई है। जिसको लेकर अब राज्य सरकार ने बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके मुताबिक यात्रियों को कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टैंड पर जांच की सुविधा की गई है।

वहीं हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा सभी जिलों से उनके यहां रोज आने वाले मरीजों की जानकारी मांगी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रोज के साथ समस्त यात्रा करने वाले लोगों की जानकारी मांगी है। जिसके मुताबिक जिले में आने वाले यात्रियों की कुल संख्या, नमूना एकत्र, पॉजिटिव, निगेटिव और कूल लंबित नमूना के बारे में सूचना देनी होगी। साथ ही कितने लोग होम आइसोलेशन में रखे गए हैं और कितने लोगों को हॉस्पिटल में रखा गया है।

इस संबंध में अपर मुख्य स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सभी DC से कहा कि तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की जा रही है। वर्तमान में डेल्टा प्लस वैरिएंट की महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में पुष्टि हो चुकी है। इसको देखते हुए दूसरे राज्यों से आनेवाले सभी व्यक्तियों की ससमय कोविड जांच किया जाना जरूरी है। इसके साथ ही बाहर से आनेवाले सभी व्यक्तियों की जानकारी IDSP को उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *