राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में झारखंड सीनियर महिला कुश्ती टीम का चयन..

झारखंड के लिए गौरव का क्षण है| झारखंड की सीनियर महिला कुश्ती टीम आगामी राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयनित हुई है| ये टीम आगरा में 30 से 31 जनवरी 2021 को होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी|

राष्ट्रीय चैंपियनशिप टीम में फ्रीस्टाइल वर्ग में 50 किलोग्राम वर्ग में मधु तिर्की (रांची), 53 किलो वर्ग में राखी तिर्की (रांची) 55 किलो में बालमुनी कुमारी (गुमला) 57 किलो वर्ग में शर्मिला कुमारी (साहिबगंज) शामिल हैं| वहीं 59 किलो वर्ग में यासमीना खातून (गढ़वा), 62 किलो में सरिता तिर्की (रांची), 65 केजी में श्वेता कुमारी (गुमला) 68 केजी रूबी कुमारी (साहिबगंज), 72 केजी में रीता कुमारी (गुमला) 76 किलो वर्ग में सोनी कुमारी (साहिबगंज) शामिल हैं|

सभी चयनित महिला पहलवानों को 28 जनवरी को दोपहर एक बजे रांची रेलवे स्टेशन पर रिपोर्ट करने को कहा गया है| यहां से ये टीम राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए आगरा रवाना होगी|