अज़ान के लिए मुस्लिम युवक ने रुकाई हिंदू लड़की की शादी की रस्में..

Jharkhand/Bokaro : गांव की शादी में दो संप्रदायों में हुई मतभेद। कमला महतो की बेटी की शादी थी। घर की महिलाएं कन्या को लेकर गाजे-बाजे के साथ जल नेग संपन्न कराने के लिए संथालडीह गांव से काली मंदिर जा रहे थे। मस्जिद पार करते वक्त मस्जिद के समीप कई मुस्लिम युवक खड़े थे। अचानक से उन्होंने उनका रास्ता रोक दिया। कहा कि जाना है तो बाजा बंद कर दूसरे रास्ते से जाओ।

दो समुदायों में हुआ विवाद उत्पन्न …
बोकारो के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के संथालडीह गांव में रविवार को शादी का विधि विधान संपन्न कराने को बाजा बजाकर मंदिर जा रहीं महिलाओं को मुस्लिम युवाओं ने रास्ते में रोक दिया। स्वजनों से हाथापाई भी की। इससे दो समुदायों में विवाद हो गया। विरोध में गांववालों ने रास्ता बंद कर दिया।

पुलिस अधिकारियो ने सुलझाया विवाद…
विवाद इतना बढ़ गया था, कि दोनों पक्ष के बीच हाथापाई भी हो गई। विरोध में गांव वालों ने रास्ते को बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जवानों के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों संग बैठक कर विवाद को सुलझाया।

सुलहनामा पत्र पर हस्ताक्षर…
शादी के विधि-विधान में खलल डालने से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के मुख्य पथ को ईंटें रखकर बंद कर दिया। रास्ता खुलवाने और भविष्य में ऐसी घटना को रोकने के लिए डीएसपी पूनम मिंज, सेक्टर 12 थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े, चास थाना प्रभारी संतोष कुमार, चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी नरेंद्र यादव, पिंड्राजोरा थाना प्रभारी दीपक कुमार साह, विधायक प्रतिनिधि माथुर मंडल, जेएमएम नेता किरण बाउरी ने दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुलहनामा पत्र पर हस्ताक्षर कराया।