“ग़दर” ऐक्ट्रिस अमीषा पटेल पर धोखाधडी का केस, चेहरा छिपा कर पहुची रांची कोर्ट..

Jharkhand:”ग़दर “”कहो ना प्यार है” जैसी सुपरहिट मूवी देने वाली बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अमीषा पटेल धोखाधड़ी केस मामले में रांची सिविल कोर्ट में दूसरी बार पेश हुई। झारखंड के रांची के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी, धमकी देने और चेक बाउंस का आरोप लगाया है।

ठगे दो करोड़ रुपये..
दर असल अमीषा पटेल पर फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड रुपए लिए थे। दोनों के बीच जो कांट्रैक्ट हुआ था, उसके अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई। फिल्म नहीं बनी के कारण प्रोड्यूसर ने अपना पैसा मांगा। अमीषा पटेल ने चेक के जरिये पैसे का भुगतान किया, लेकिन चेक बाउंस हो गया। इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा।

दुसरी बार पहुची कोर्ट..
फिल्म प्रड्यूसर चेक बाउंस मामले में सशरीर उपस्थित होने के कोर्ट के आदेश के बाद अमीषा दूसरी बार कोर्ट पहुंची, जहां अमीषा ने अपने उपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। इसके बाद अमीषा पटेल और बुरी तरह फंस गईं। अब उन्हें को ट्रायल फेस करना पड़ेगा। इससे पहले अभिनेत्री को 21 जून को रांची के सिविल कोर्ट में उपस्थित होना था, लेकिन वह नहीं हुईं। अदालत से उन्होंने अगली तारीख देने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद कोर्ट ने नई तारीख 10 जुलाई निर्धारित की थी।

चेहरा ढक कर पहुची कोर्ट..
अदालत के आदेश के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल रांची के सिविल कोर्ट पहुंची। अमीषा पटेल ने अपना चेहरा ढक रखा था. वहीं, सिविल कोर्ट में अमीषा पटेल के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। बॉलीवुड अभिनेत्री को चेक बाउंस मामले में सशरीर उपस्थित होने के कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार दूसरी बार कोर्ट पहुंची है।