एमएस धोनी की तस्वीर हुई वायरल, दोस्तों के साथ खाना खाते आए नजर..

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे कूलेस्ट कप्तान माने जाने वाले एमएस धोनी सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं। इसके बाद भी धोनी की तस्वीर अक्सर वायरल होती रहती है। धोनी सिर्फ क्रिकेट ग्राउंड पर ही नहीं अपने निजी जिंदगी में भी बहुत कुल रहते हैं। यही कारण है कि उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। धोनी के दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है।

इस बीच धोनी की एक फोटो फिर से काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में धोनी एक आम इंसान की तरह एक गैरेज में बैठे हुए हैं। इस दौरान उनके कुछ दोस्त भी उनके साथ बैठे हुए हैं। धोनी इन सबके साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं। दरअसल ये सारे धोनी के पुराने दोस्त हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में 1980 के दशक की एक विंटेज रोल्स रॉयस क्लो बैकग्राउंड में सर्विस करते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर ms।dhoni।sr07 नाम के यूजर ने शेयर किया है। धोनी की इस तस्वीरों को ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

विंटेज स्काई ब्लू फॉक्सवैगन बीटल कार को धोनी के शानदार कार संग्रह में सबसे हाल ही में जोड़ा गया है। इस महीने की शुरुआत में, धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी को अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए एक नीली और सफेद विंटेज कार उपहार में दी थी। साक्षी ने कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। वह आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 आईसीसी विश्व कप खेल के सेमीफाइनल में भारत के लिए खेले थे। धोनी ने अपने मेहनत के दम पर कई ट्रॉफी भारत के नाम करवाई। एमएस धोनी विश्व टी 20, विश्व कप , चैंपियंस ट्रॉफी सहित सभी प्रमुख आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र अंतरराष्ट्रीय कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंची थी।