खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हुए कोरोना पॉजिटिव..

खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, पिछले कुछ दिनों से मैं लगातार बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव में व्यस्त रहा। कल ही बंगाल से दिल्ली लौटा हूं। कुछ बैचेनी महसूस करने के कारण मैंने कोविड जांच कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाल के दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं। वो अपनी जांच कराएं और सजग रहें।

श्री मुुंडा के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा ‘केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और बड़े भाई अर्जुन मुंडा जी के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली है। कोरोना को मात देकर आप शीघ्र स्वस्थ हो, यही कामना करता हूं।’

वहीं, बीजेपी विधायक दल के नेता सह झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के कोरोना संक्रमित होने पर ईश्वर से उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसे में लोग से मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर यानी SMS का हर हाल में पालन करने की अपील है।

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने भी मां छिन्नमस्तिके से श्री मुंडा के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि माता का आशीर्वाद पूरे राज्यवासियों पर बाजी रहे। साथ ही लोगों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूक होने और नियमों का हर हाल में पालन करने की अपील की।

उधर, सिल्ली विधायक सह पूर्व मंत्री सुदेश महतो ने भी खूंटी सांसद सह केंद्रीय मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।