गुजरात में 36 वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन, झारखंड की हॉकी टीम का दिखेगा जलवा..

गुजरात के राजकोट में राष्ट्रीय खेल का आयोजन होने वाला है। जिसमें झारखंड की टीम भी हिस्सा लेने वाली है। साथ ही अपनी प्रतिभा का दम खम दिखाने के लिए बेहद उत्साहित है। दरअसल 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल में कई तरह के खेल होंगे। वहीं 36 वें राष्ट्रीय खेल 2022 में झारखंड से कुल 17 टीम हिस्सा लेने वाली है। जिनमें कुल 265 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। वहीं हॉकी झारखंड की महिला और पुरुष हॉकी टीम में 36 खिलाड़ी और 6 ऑफिशियल हैं। बता दें कि मंगलवार को झारखंड की 42 सदस्यीय महिला और पुरुष हॉकी टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गुजरात रवाना हो गयी है।

टीम राजकोट हुई रवाना..
गुजरात के राजकोट में राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने के लिए रांची रेलवे स्टेशन से झारखंड की टीम रवाना हुई। वहीं टीम से पहले हॉकी झारखंड के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर शशिकांत प्रसाद, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीस कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, सयुक्त सविव बिगन सोय,तारिणी कुमारी सहित खेल विभाग, JOA और हॉकी झारखंड के कई पदाधिकारी राजकोट के लिए रवाना हो चुके हैं।

जाने महिला हॉकी में किसे मिली जगह..
बता दें कि झारखंड महिला हॉकी टीम में सोनल मिंज, निक्की प्रधान, संगीता कुमारी, सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, अलबेला रानी टोप्पो, काजल बाड़ा, सिमता मिंज, सुभासी हेमरोम, प्रमिला सोरेंग, महिमा टेटे, रोपनी कुमारी, दिप्ती कुल्लू, अंजली बिंझिया, रजनी केरकेट्टा, बालो होरो और बिनिमा धान हैं। इस टीम की कोच तारिणी कुमारी और बिगन सोय कर साथ टीम के मैनेजर मनोज कोनबेगी हैं।

पुरुष हॉकी टीम में यह लोग शामिल..
वहीं झारखंड के पुरुष हॉकी टीम में विजय खेस, अमन दीपक तिग्गा,अल्बर्ट डुंगडुंग, सुसारण पूर्ति,नोएल टोपनो,अनुरोध भेंगरा, जेन सोरेंग, रोहित बेसरा, लव लाइट कुजूर, असीम तिर्की, बिरसा ओड़िया, दीपक सोरेंग, डेनिस केरकेट्टा, सुखनाथ गुड़िया, नवीन केरकेट्टा, सेम मुंडा, सिमोन बोदरा और अभिषेक कुमार साहू शामिल हैं। साथ ही कोच एलेक्सियूस लकड़ा, फिजियो लव कुमार और मैनेजर मनोज प्रधान हैं।