खूंटी के सौरभ कुमार हिमाचल में दे रहे लोगों को रोजगार, जाने पूरी कहानी..

कहते है कि अगर किसी चीज़ की चाह हो तो उसे पाने की राह खुद ही मिल जाती है। ऐसी ही चाह रखने वाले एबीवीपी का एक छात्र नेता सौरभ कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से कमाल कर दिखाया है। गरीब परिवार से आया हुआ, छात्रों के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाला एबीवीपी का एक छात्र नेता सौरभ कुमार अब हिमाचल प्रदेश में पूरी सफलता के साथ सेव का व्यापार कर रहा है। उन्होंने कुछ ही दिनों में मंडी जिले के सिल्लीबागे में आठ लाख रुपए की लागत वाली एप्पल ग्रेडिंग मशीन लगा ली है। वो हिमाचल और कश्मीर से सेव खरीदते है फिर उसकी ग्रेडिंग कर रांची, जमशेदपुर समेत पूरे देश के विभिन्न शहरों में सेव बेचने का काम कर रहे है। वहीं सौरभ इन दिनों हिमाचल प्रदेश में ही एक दस कमरे वाला होटल लीज पर लेने की तैयारी कर रहे है। बता दें कि वह अपने व्यापार को हर दिन बढ़ा रहे है। इसके अलावा उन्होंने अपने व्यापार के जरिए अब तक खूंटी के छह युवाओं को 12 से 15 हजार रुपए और रहने-खाने की व्यवस्था के साथ नौकरी प्रदान की है। साथ ही उनका कहना है कि अगर खूंटी के और भी युवा हिमाचल प्रदेश में उनके यहां काम करना चाहे, तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं।

मेहनत के दम पर पाया लक्ष्य..
बता दें कि साल 2020 में कोरोना काल के दौरान जब खूंटी जिले में किसानों द्वारा उत्पादित तरबूज की बिक्री नही हो रही थी तब सौरभ ने किसानों की बहुत मदद की थी। उन्होंने हर दिन पीकअप वैन पर तरबूज लादकर झारखंड और बिहार के शहरों में तरबूज बेचा था। जिसके बाद साल 2021 में उन्होंने खुद सुंदारी गांव में तरबूज की खेती के साथ आम का व्यापार किया। इस बीच उन्हें कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा। जिसे उन्होंने खुशी खुशी पार कर आगे बढ़ते रहे। उसके बाद साल 2022 के प्रारंभ में वह हिमाचल प्रदेश चले गए। जहां अब वह सफलता पूर्वक सेव का व्यापार कर रहे है। साथ ही खूंटी के युवाओं को रोजगार भी दे रहे है। बता दें कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश गए खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को सौरभ ने एक कार्टून सेव भेंट में दिया था।

सौरभ की यह है धारणा..
दरअसल सौरभ का कहना है कि नौकरी के आस में घर पर बैठे रहने से अच्छा है कि अपने पसंद के किसी कार्य को पूरी मेहनत और सौ प्रतिशत लगन देकर किया जाए। उन्होंने कहा कि आज स्ट्रेटजी के साथ मेहनत करने वालों के लिए व्यवसाय की कमी नहीं है। कड़ी मेहनत और सही प्लानिंग के साथ कोई भी व्यक्ति अपने व्यवसाय को सही दिशा दे सकता है। इस मूल मंत्र के साथ देश के सभी युवा आसानी से आगे बढ़ सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *