11 फरवरी से शुरू होने जा रहा है झारखंड स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप..

11 फरवरी से 15वीं झारखंड स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप शुरू होने है रही है। झारखंड आर्चरी एसोसिएशन ने इस संबंध में सभी जिलों के आर्चरी संघों को सूचना भेज दी है। एसोसिएशन प्रमुख सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और महासचिव पूर्णिमा महतो ने सूचना जारी कर बताया है कि राज्य में 11 फरवरी से स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप शुरू प्रतियोगिता होगी जो 21 फरवरी तक चलेगी। इसमें इंडियन राउंड कैटेगरी की प्रतियोगिता 11-13 फरवरी तक कुमारडुंगी (पश्चिम सिंहभूम) में आयोजित होगा। इसके बाद 14-16 फरवरी तक सिल्ली (रांची) में कंपाउंड कैटेगरी और रिकर्व प्रतियोगिता 19-21 फरवरी तक बोकारो में आयोजित की जाएगी।

17 फरवरी तक कि जाएगी एंट्री:
आर्चरी के सभी जिला खेल संघों को अलग-अलग कैटेगरी के लिए निर्धारित समय सीमा तक अपना एंट्री फॉर्म भरकर भेजने को कहा गया है। इंडियन राउंड के लिए 9 फरवरी, कंपाउंड के लिए 12 फरवरी और रिकर्व के लिए 17 फरवरी का डेडलाइन तय किया गया है। तीनों कैटेगरी में अंडर-9, मिनी, सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ने सकते हैं। इस प्रतियोगिता में वर्ल्ड आर्चरी और नेशनल रुल को फॉलो किया जायेगा, साथ ही केवल मान्यता प्राप्त जिला संघ या यूनिट ही इस चैंपियनशिप में भाग ले सकते हैं।

क्या होगी उम्र सीमा:
अंडर-9 की श्रेणी में वो खिलाड़ी भाग के सकते हैं जिनकी उम्र 9 वर्ष से ऊपर ना हो तथा उनका जन्म 1 जनवरी, 2012 के बाद का होना चाहिये। मिनी श्रेणी में शामिल होने वालों की उम्र सीमा 14 साल से नीचे की होगी। ऐसे में जनवरी, 2007 के बाद जन्मे खिलाड़ी इसके लिए योग्य होंगे। इसी तरह सब जूनियर में शामिल खिलाड़ियों की उम्र 17 साल और जूनियर वाले की 21 साल की होनी चाहिये। नगर निगम द्वारा जारी मूल जन्म प्रमाण पत्र को ही आयु के संबंध में वैध माना जायेगा। चैंपियनशिप से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए गंगाधर (फोन नं 99055449139), प्रकाश (8210304640) या करण (9934222432) से संपर्क किया जा सकता है।