बंगाल की सीटों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नज़र..

झारखण्ड के मुखयमंत्री व मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने बंगाल की राजनीति में कदम रखने का मन बना लिया है | झारखण्ड के मुखयमंत्री ने बंगाल के 50 से 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की ईच्छा ज़ाहिर की है | मुख्यमंत्री ने कहा -ममता दीदी समान विचारधारा की हैं |

दुमका में पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस समारोह से पहले अपने आवास पर बातचीत में हेमंत सोरेन ने ये बातें कहित | सीएम ने कहा झामुमो मेहनत की उपज से पैदा हुई पार्टी है | सोरेन ने साफ़ साफ़ शब्दों में बंगाल में बीजेपी पर षड्यंत्र का आरोप लगाया |

हेमंत सोरेन ने कहा कि ममता दीदी समान विचारधारा की हैं।लेकिन पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में जेएमएम अपनी सशक्‍त उपस्थिति दर्ज कराएगा। सीएम ने कहा कि हमारी चुनाव लड़ने की रणनीति से किसको फायदा और किसको नुकसान होगा, इस पर समय के हिसाब से फैसला करेंगे।

आगे मुख्यमंत्री ने कहा -हम ओडिशा ,छत्तीसगढ़ ,झारखण्ड में चुनाव लड़ते ही है इसलिए बंगाल में चुनाव लड़ना कोई बड़ी बात नहीं है | हमारे कई कार्यकर्ता बंगाल में भी कार्यरत है और जेएमएम भी अपना दायरा बढ़ाना चाहता है |

फ़िलहाल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा अपनी सशक्त उपस्थिति दिखायेगा | दरअसल ,हेमंत सोरेन की नज़र पूरी तरह से बंगाल चुनाव पर है| उन्होंने कहा कि वो वहां की हर छोटी बड़ी घटनाओं पर नज़र रख रहे हैं|

ममता दीदी की नाराजगी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने इशारों में कहा कि हम आंदोलन की उपज हैं | इसी से सबकुछ पाया है | मांगने से कोई नहीं देता है | अपने हक़ के लिए लड़ना पड़ता है | जो लड़ते हैं ,वही पाते हैं |