Jharkhand High Court: 11 न्यायिक पदाधिकारियों को मिली प्रोन्नति, 16 का हुआ तबादला..

रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य के कई न्यायिक अधिकारियों को प्रोन्नति दिया है। वहीं कई अधिकारियों का तबादला भी कर दिया गया है। हाईकोर्ट की ओर से इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।इनमें जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश रैंक के 11 अधिकारियों को प्रधान जिला जज के रैंक में पदोन्नति दी गई है। जबकि 16 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। ज्यूडिशियल एकेडमी के निदेशक दीपक नाथ तिवारी को हाई कोर्ट का महा निबंधक (प्रशासन) बनाया गया है। इसकी अधिसूचना बुधवार को हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद शकीर ने जारी की है।

इनको दी गई है पदोन्नति..
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश में जिन्हें पदोन्नति दी गई है उनमें रामगढ़ के राधाकृष्ण, रांची के रमाकांत मिश्र, सरायकेला के अजीत कुमार सिंह, जमशेदपुर के संजय कुमार सिंह, देवघर के अनुज कुमार-1, धनबाद के राजीव आनंद, गुमला के सुभाष, रामगढ़ के सैयद सलीम फातमी, साहेबगंज के अमितेश लाल, चीफ जस्टिस के प्रधान सचिव रवि रंजन और गिरिडीह के कुटुंब न्यायालय के अपर प्रधान जिला जज अरविंद कुमार-1
शामिल हैं।

इनका कर दिया गया तबादला..
हाई कोर्ट ने दुमका कुटुंब न्यायालय के प्रधान जज देवेंद्र कुमार पाठक को गोड्डा, देवघर कुटुंब न्यायालय के प्रधान जज रंजीत कुमार को जामताड़ा, लातेहार के मनोज कुमार सिंह को साहेबगंज और देवघर श्रम न्यायालय के अनिल कुमार मिश्र-2 को दुमका के प्रधान जिला जज के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार (स्थापना) अखिल कुमार को लातेहार, गोड्डा के प्रधान जिला जज का तबादला हजारीबाग किया गया है। चतरा के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कौशिक मिश्रा को राजमहल, लोहरदगा के कंकन पट्टेदार को सरायकेला, गोड्डा के आशा देवी भट्ट को सिमडेगा, बोकारो के धीरज कुमार को साहेबगंज, देवघर के बीके श्रीवास्तव को साहिबगंज, तेनुघाट के विशाल कुमार को हजारीबाग, घाटशिला के चौधरी अहसन मोइज को पाकुड़, चतरा के शेषनाथ सिंह को रामगढ़, और रांची के अपर न्यायायुक्त दीपक मलिक का तबादला करते हुए हजारीबाग के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *