तीरंदाजी विश्वकप स्टेज-2 में भाग नहीं ले सकेगा भारत, स्विटजरलैंड ने वीजा देने से किया इंकार..

स्विटजरलैंड के लुसाने में 17 से 23 मई तक आयोजित होने वाले तीरंदाजी विश्वकप स्टेज-2 में भारतीय टीम के भाग लेने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण स्विस दूतावास ने भारतीय तीरंदाजों को अल्पकालीन वीजा देने से इंकार कर दिया है। गौरतलब है की भारत में कोरोना महामारी के कारण कई देशों ने भारतीयों के यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें स्विटजरलैंड भी शामिल है।

टोक्यो ओलंपिक में बर्थ बुक करने के लिए पेरिस में होने वाले तीसरे विश्वकप तीरंदाजी के पहले यह टूर्नामेंट भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण था। भारतीय महिला तीरंदाजी टीम अभी तक टोक्यो ओलंपिक के लिए सीट नहीं बुक कर पाई है। हालांकि व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्णपरी ने दीपिका ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। अतनु दास, तरुणदीप राय व प्रवीण जाधव से सुसज्जित पुरुष टीम ने भी टोक्यो ओलंपिक के लिए टिकट कटा चुके हैं। तीनों तीरंदाज टीम व व्यक्तिगत स्पर्धा में भाग लेंगे।

लुसाने विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम में दीपिका कुमारी के अलावा अंकिता भकत, कोमलिका बारी व मधु वेदवान (स्टैंडबाय) को शामिल किया गया था, वहीं पुरुष वर्ग की टीम में अतनु, तरुणदीप, प्रवीण जाधव व धीरज बोम्मादेवारा शामिल हैं।

बता दें की स्विटजरलैंड में कोरोना वायरस का भारतीय वेरिएंट (डबल म्यूटेंट) अप्रैल के अंतिम सप्ताह में पाया गया था। उसके बाद बर्न स्थित प्रवासन का स्टेट सेक्रेटेरियट ने भारत से सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया। केवल स्विस निवासियों और नागरिकों को देश में प्रवेश की अनुमति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *