सावधान! बढ़ने वाला है पारा, 37 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान..

झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच अब अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान का पारा और ऊपर जाने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक 9 मार्च तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं राज्य के कुछ हिस्सों में 8 और 9 मार्च को बादल भी छाए रहने की संभावना है. हालांकि इस दौरान इन इलाकों में बारिश की संभावना नहीं बताई जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो-दिन दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आसमान साफ रहने से लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ेगा. लेकिन 8 और 9 मार्च को राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्से में बादल छाएंगे. इसमें रांची, बोकारो, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ और सरायकेला खरसावां जिला शामिल हैं. लेकिन इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है.

दूसरी तरफ, 5 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आने वाले दिनों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है। 6 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके अलावा 7 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। इसके बाद 8 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. 9 मार्च को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.