रांची: होटल की छत पर महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस..

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के पास एक होटल की छत पर फांसी के फंदे से झूलता महिला का शव मिला है| महिला ने होटल की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटनास्थल पर महिला के पास से एक आधार कार्ड मिला है जिसमें उसका नाम बिल्किच मंडल व पता नदिया बंगाल दर्ज है| जानकारी के अनुसार , गुरुवार की शाम महिला होटल में आई थी जिसके बाद सुबह छत पर महिला का शव लटका हुआ मिला है |

आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह होटल के कर्मचारी जब छत पर पानी की टंकी देखने गए तब वहां फांसी के फंदे से झूलता महिला का शव देखा| मौके पर पुलिस पहुंची फिर शव को नीचे उतारा गया| पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा दिया|साथ ही, पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी है|

चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में स्थित होटल जस्मिन के छत पर महिला की लाश मिली है| मृत महिला की उम्र 25 वर्ष के लगभग बताई जा रही है| पुलिस द्वारा महिला के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है |