रांची: कई मौकों का गवाह रहा यह मैदान अब है बेहद ही खराब स्थिति में..

झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में 2019 में पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह पर पीएम मोदी शामिल हुए थे। कोविड के पहले का यह अंतिम योग दिवस कार्यक्रम था जो सार्वजनिक रूप से हुआ था । लेकिन योग दिवस के ऐतिहासिक घटना का गवाह रहा यह मैदान की स्थिति अब बहुत ही खराब है। 2020 की तरह ही 2021 में भी यहां अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका।

प्रभात तारा मैदान की स्थिति अब बेहद ही खराब है। मैदान में कई जगह झाड़ियां उग गई है जिसमें पशु रोज चरते नजर आते है। देखरेख के अभाव में यह मैदान अपने हरियाली को खो रहा है। वहीं कार्यक्रम के दौरान बड़े नेताओं के लिए बिछाए गए लाल कार्पेट तक उनकी गाड़ी पहुंच जाए इसके लिए मैदान में ही सड़क बना दी गई है। जिसके कारण मैदान पर भी इसका असर पड़ा है।

इस मैदान को पहले इसके पास स्थित स्कूल के नाम पर प्रभात तारा का नाम दिया गया। लेकिन जून 2019 में पीएम मोदी के योग दिवस कार्यक्रम के बाद जल्दीबाजी में इस मैदान का नाम प्रभात तारा से बदलकर जगन्नाथपुरी मंदिर के नाम पर जगन्नाथपुर HEC नाम रख दिया गया। इस मैदान का नाम भाजपा सांसद सेठ की पहल पर हुई।

वहीं इस मैदान के बीच में डाले गए मोरम को हटाकर मिट्टी तक नहीं भरी गई ताकि यह मैदान पहले जैसा हरा भरा दिखे। पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम भी इस मैदान में आयोजित किया जा चुका है। इस मैदान में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, संत बाल योगेश्वर, संत निरंकारी, शिव चर्चा करने वाले बाबा हरिंद्रानंद भी इस मैदान में कार्यक्रम कर चुके है। वहीं टीम इंडिया के सफल कप्तान और बेहतरीन खिलाड़ी MS धोनी भी अपने करियर के शुरआती दिनों में यही खेला करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *