Headlines

टाटा कमिंस के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 5000 के गिफ्ट कूपन..

झारखंड के जमशेदपुर में बने टाटा कमिंस प्लांट के तरफ से बड़ी घोषणा की गई है। जिसमें टाटा कमिंस प्लांट अपने कर्मचारियों के काम को देखते हुए गिफ्ट देने की बात कही है। दरअसल विश्वकर्मा पूजा के दिन बोनस समझौता होने के बाद अब कंपनी के मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को पांच हजार रुपये का गिफ्ट कूपन देने का ऐलान किया है। वहीं कमिंस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अश्वथ राम ने इसे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है।

मिल रहा गिफ्ट..
बता दें कि मैनेजिंग डायरेक्टर ने बेहतर उत्पादन होने पर कर्मचारियों को गिफ्ट के रुप में पांच हजार रुपये का गिफ्ट कूपन देने की बात कही है। यह गिफ्ट कूपन कंपनी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दी जाएगी। वहीं दुर्गा पूजा के पहले ही कंपनी अपने कर्मचारियों को यह पुरस्कार देने वाली है। दरअसल विश्वकर्मा पूजा के दिन ही कंपनी के मैनेजमेंट और यूनियन के बीच बोनस समझौता हुआ है। जिसके बाद कंपनी ने इस बार अपने कुल 792 कर्मचारियों के बीच 6 करोड़ 13 लाख रुपए बोनस की राशि बांटने जा रही है।

टाटा कमिंस में होता है इंजन का निमार्ण..
वहीं कर्मचारियों को अधिकतम 1 लाख 14 हजार 454 रुपए मिलने वाला है। टाटा कमिंस में इंजन का निर्माण होता है। इसके द्वारा बनाए गए इंजन का मुख्य ग्राहक टाटा मोटर्स ही है। वहीं कमिंस में बने इंजन टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट, लखनऊ समेत अन्य संयंत्रों में भेजे जाते हैं। साथ ही टाटा कमिंस अपने इंजन को विदेशों में भी भेजती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *