यात्रियों के लिए बड़ी खबर : जल्द शुरू होगी रांची से पटना के लिए गोएयर की फ्लाइट

रांची से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही गोएयर (GoAir) और इंडिगो (Indigo) की विमान सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा मार्च के अंत से शुरू हो जाएगी। रांची से पटना के लिए फ्लाइट शुरू करने के लिए प्रक्रिया जारी है। गोएयर (GoAir) और इंडिगो (Indigo) द्वारा पटना के लिए फ्लाइट शुरू करने का आवेदन रांची एयरपोर्ट अथॉरिटी को दिया जा चुका है। ज़ाहिर है की लॉकडाउन लगने के बाद रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ाने रद्द कर दी गयीं थी। बाद में जून माह में उड़ानें शुरू हुईं लेकिन रांची से पटना के लिए फ्लाइट नहीं है।

फिलहाल रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु ,अहमदाबाद , कोलकाता, मद्रास एवं हैदराबाद के लिए 18 -19 उड़ानें चल रही हैं। और अब जल्द ही रांची से पटना के लिए उड़ान शुरू होने वाली है जिसके लिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कई विमानन कंपनियों से संपर्क किया है। जिनमें से 2 विमानन कंपनियों की ओर से रांची से पटना के लिए फ्लाइट पुनः शुरू करने का आवेदन भी दे दिया है।