मिट्टी बचाओ अभियान से लोगो को किया गया जागरूक..

बोकारो : मिट्टी बचाओ अभियान के तहत जर्नी टू सेव सॉयल की टीम बोकारो पहुंची। सदस्यों ने मोटर साइकिल यात्रा के माध्यम से मिट्टी बचाओ अभियान के प्रति लोगो को जागरुक किया। अभियान की शुरुआत जाने-माने भारतीय धर्मगुरु व पर्यावरणविद् सद्गुरु ने की थी। इस दौरान वॉलेंटियर्स ईशा ने कहा कि मिट्टी के स्वास्थ्य पर काम करने की जरुरत है। मिट्टी की लगातार कम हो रही उपजाऊ क्षमता को रोकने के साथ कृषि गतिविधि को और अधिक मिट्टी के अनुकूल बनाने का काम करना चाहिए। इसका उद्देश्य मिट्टी की गंभीर स्थिति के बारे में जागरूकता पैदा करना है। 4 दिनों की यह यात्रा रांची से बोकारो होते हुए धनबाद, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग में जाकर समाप्त होगी। पहले चरण में हमारे शहर बोकारो के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता पहुंचाई गयी। स्कूलों में बच्चों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी को चिट्ठी लिख कर मिट्टी बचाने का निवेदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *