इस साल लगेंगे चार ग्रहण, जानें ग्रहण की तारीख और प्रभाव..

वर्ष 2021 में ज्‍योतिषिय गणना के मुताबिक दो बार सूर्यग्रहण और दो बार चंद्र ग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को और दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा।वहीं ,विद्वानों की राय में इस साल लग रहे कुल 4 ग्रहण में से तीन ग्रहण को ही भारत में देखा जा सकेगा। ग्रहण प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष रूप से जनजीवन को प्रभावित करता है। इन ग्रहणों से देश की दशा-दिशा भी बदलेगी।साथ ही , मानव जीवन पर इन ग्रहणों का खास प्रभाव परिलक्षित होगा। इन ग्रहणों की शुरुआत मई महीने से होगी और दिसंबर महीने तक ग्रहण लगते रहेंगे। हालांकि , इस साल के चार ग्रहण में से एक ग्रहण हम अपने देश में नहीं देख पाएंगे।

जानकारी के अनुसार ,वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लग रहा है।साथ ही , इस चंद्र ग्रहण को अपने देश भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और प्रशांत महासागर के क्षेत्र में आसानी से देखा जा सकेगा।दरअसल , भारत में ​य​​ह चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा | जबकि दुनिया के बाकी जगहों पर यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। वहीं ,वर्ष 2021 का दूसरा यानी आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लग रहा है| मालूम हो कि , यह आंशिक चंद्र ग्रहण अपने देश भारत, प्रशांत महासागरीय क्षेत्र, उत्तरी यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में आसानी से देखा जा सकता है।

बात करें सूर्य ग्रहण की तो वर्ष 2021 में जून महीने की 10 तारीख को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है और यह सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा। साथ ही , इस सूर्य ग्रहण को अपने देश भारत, कनाडा, रूस, ग्रीनलैंड, यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका में देखा जा सकेगा।

वहीं, 4 दिसंबर को वर्ष 2021 का दूसरा यानी इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इस सूर्य ग्रहण को दक्षिण अफ्रीका, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा।