Headlines

धनबाद में देर रात हिली धरती, भूकंप के हल्के झटके हुए महसूस, सहमे लोग घरों से निकले बाहर..

धनबाद में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात में करीब दो बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों के अनुसार यह महज पांच-छह सेकेंड का ही था। अचानक झटके से रात में लोग नींद से जाग गए। कई लोग घर से बाहर भी निकल आए। वे काफी देर बाहर में इसकी चर्चा करते रहे। लोगों ने अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को फोन कर इसकी जानकारी दी। कई लोगों ने देर रात को ही इंटरनेट मीडिया पर इसका अनुभव शेयर किया। हालांकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बर्मा के म्यांमार में था।

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी कई लेयर में बंटी होती है और जमीन के नीचे कई तरह की प्लेट होती है। ये प्लेट्स आपस में फंसी रहती हैं, लेकिन कभी-कभी ये प्लेट्स खिसक जाती है, जिस वजह से भूकंप आता है। कई बार इससे ज्यादा कंपन हो जाता है और इसकी तीव्रता बढ़ जाती है। भारत में धरती के भीतर की परतों में होने वाली भोगौलिक हलचल के आधार पर कुछ जोन तय किए गए हैं और कुछ जगह यह ज्यादा होती है तो कुछ जगह कम। इन संभावनाओं के आधार पर भारत को 5 जोन बांटा गया है, जो बताता है कि भारत में कहां सबसे ज्यादा भूकंप आने का खतरा रहता है। इसमें जोन-5 में सबसे ज्यादा भूकंप आने की संभावना रहती है और 4 में उससे कम, 3 उससे कम होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *