द्रौपदी मुर्मू देश की 15वें राष्ट्रपति, जोहार ! नमस्कार ! से किया देश को संबोधन..

रांची: द्रौपदी मुर्मू ने आज 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले लिया. उन्हें सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीस एनवी रमना ने शपथ ग्रहण कराया. इस शपथ समारोह में द्रौपदी मुर्मू पारंपरिक संताली साड़ी पहने नजर आयीं. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनीं हैं. शपथ लेने से पहले द्रौपदी मुर्मू राजघाट पहुंचीं. वहां पर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने देश का संबोधन किया. उन्हें पीएम ने बधाई और शुभकामनाएं दीं.

राष्ट्रपति का संबोधन..
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरूआत जोहार ! नमस्कार ! से की और कहा मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं. आपकी आत्मीयता, विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे.

प्रधानमंत्री ने दी बधाई..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट किया कि जब द्रौपदी मुर्मू भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले रही थीं तो पूरा देश उनको गर्व के साथ देख रहा था. उनका राष्ट्रपति पद ग्रहण करना भारत के लिए, विशेष रूप से गरीबों, वंचितों तथा दलितों के लिए महत्वपूर्ण क्षण है. पीएम ने लिखा कि मैं उनको एक उपयोगी राष्ट्रपति कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं. पीएम ने बतौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहले संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपने संबोधन में आशा और करुणा का संदेश दिया.