जानिए, धोनी ने अपने ही खेत की स्ट्रॉबेरी खा कर क्या रिएक्शन दिया..

रिटायरमेंट के बाद से महेंद्र सिंह धोनी रांची स्थित अपने फार्महाउस में खेती कर रहे हैं| उनके खेत की सब्जियां पहले ही बाजार में आ चुकी हैं और अब वो ताजे, मीठे स्ट्रॉबेरी भी मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहे हैं| इस बात की जानकारी खुद माही ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी| उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर वो यूं ही अपने खेत में जाते रहेंगे तो बाजार के लिए एक भी स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी|

दरअसल, माही ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने खेत में एक ताजा स्ट्रॉबेरी तोड़ कर खा रहे हैं| वीडियो में दूर-दूर तक स्ट्रॉबेरी की हुई खेती नज़र आ रही है| माही पूरा आनंद लेते हुए स्ट्रॉबेरी खा रहे हैं| ये वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि “अगर मैं इसी तरह अपने खेतो में जाता रहा, तो बाज़ार के लिए एक भी स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी|” जिससे ये पता चलता है कि जल्द अब बाजार में माही के खेतों में उपजाए स्ट्रॉबेरी लोगों को भी चखने को मिलेगी|आपको बता दें कि इससे पहले माही के खेत की सब्जियां मंडी में बिक रही हैं| इसके अलावा सबके चहेते माही पॉल्ट्री फार्मिंग भी कर रहे हैं|

https://www.instagram.com/p/CJx0AucpG5_/