अब पशुपालन में भी हाथ आजमायेंगे धोनी, फार्महाउस में हो रही नई नस्ल की गाय तैयार

अभी एक महीने पहले हमने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आर्गेनिक फार्मिंग, मुर्गा पालन, मछली पालन और गाय पालन में हाथ आजमाते हुए देखा है। पर अब खबर आ रही है की वह पशुपालन की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं। सुनने में आ रहा है की धोनी अपने फार्म में एक नई नस्ल की गाय तैयार कर रहे हैं जिन्हें झारखंड के किसानों को मुफ्त में देने की योजना है।

धोनी डेनमार्क की गायों की तरह नई नस्ल की गाय को तैयार करने की योजना बना रहे हैं। ऐसा करने के पीछे कप्तान कूल की सोच है कि ऐसी गाय तैयार की जाये, जो अधिक से अधिक दूध दे, ताकि राज्य के किसानों को अधिक लाभ मिल सके। इस योजना के लिए वह अपने एक पशु डॉक्टर मित्र से भी सलाह मशविरा कर रहे हैं।

बता दे की धोनी के रांची स्तिथ सेंबो फार्म हाउस में तकरीबन 72 गायें हैं जिनमें साहिवाल, फ्रांस की होल्सटीन फ्रिज़ीअन के अलावा स्थानीय गाय भी है। अब डेनमार्क नस्ल की गायों की तरह ही नई नस्ल के गाय को तैयार करने में जुटे हैं। जिन किसानों को मुफ़्त में गाय दिया जायेगा, धोनी उन किसानों का पूरा विवरण अपने पास रखेंगे और समय गाय स्थिति भी देखेंगे, ताकि पता चल सके कि जिस उद्देश्य से किसानों को मुफ्त में गाय दिया गया है, उसका लाभ उठा पा रहे हैं या नहीं। हालांकि इस योजना को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।