जल्द किया जाएगा बोकारो हवाई अड्डे को पटना और कोलकाता के लिए शुरू..

बोकारो बनने जा रहा है रांची के बाद, झारखण्ड राज्य का दूसरा एयरपोर्ट। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने बोकारो हवाई अड्डे से उड़ान सेवा को मंज़ूरी दे दी है। अब बहुत जल्द लोगों को उड़ान की सेवा बोकारो से भी मिल सकेगी। यहाँ से यात्री कोलकाता और पटना के लिए उड़ान भर सकेंगे।

एक आधिकारिक बयान में यह बताया गया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण विमान परिचालन हेतु बोकारो हवाई अड्डा को विकसित कर रहा है। क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के द्वारा इसे पटना सहित कोलकाता से जोड़ा जाएगा।

धनबाद और उससे आसपास रह रहे लोगों की भी थोड़ी समस्या दूर हो सकेगी। अभी राज्य के लोगो को उड़ान के लिए रांची या फिर कोलकाता से हवाई अड्डे का सहारा लेना पड़ता है। पर बोकारो हवाई अड्डे के शुरू हो जाने से, यात्रियों को कम से कम पटना और कोलकाता जाने के लिए ज़्यादा परेशानी नहीं होगी।