रांची के डीडीसी अनन्य मित्तल बने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त..

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का तबादला किया है। इसके तहत रांची के उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल को पश्चिमी सिंहभूम का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल को स्थानांतरित करते हुए सरायकेला खरसावां जिले का उपायुक्त बनाया गया है। कार्मिक विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।

रांची में ताबड़तोड़ छापेमारी, M बाजार, फिरायालाल, V2 मॉल समेत कई बड़ी दुकानें सील..
झारखंड में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही राज्‍य सरकार ने सख्‍ती शुरू कर दी है। मंगलवार को राजधानी रांची के मॉल में ताबड़तोड़ छापे पड़े। रांची की एसडीओ के आदेश पर फिरायालाल, V2 मॉल, एम बाजार को सील कर दिया गया। रांची एसडीओ ने कोराेना प्रोटोकाल का अनुपालन नहीं होने पर एम बाजार, फिरायालाल, V2 मॉल, जलजोगा और ब्लश (BLUSH) आदि दुकानों को सील कराया।