झारखंड में कोरोना के नए स्ट्रेन का मंडरा रहा खतरा..

कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन को लेकर केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को 32 लोगों की सूची मुहैया कराई गई है, जो ब्रिटेन से झारखंड लौटे हैं। इसमें से 18 रांची के हैं। इसके अलावा देवघर, जामताड़ा और हजारीबाग के यात्री शामिल हैं। सभी जिले यात्रियों की सूची संबंधित जिलों के प्रशासन और सिविल सर्जन को भेज दी गई है। इन सभी की पहचान कर कोरोना जांच कराई जानी है।

केंद्र सरकार के निर्देशानुसार किसी भी मरीज के RT-PCR टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने पर उसका सैंपल पूणे की वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट में भेजा जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मरीज में वायरस का नया स्ट्रेन है कि नहीं। रांची में लगभग 14 लोगों की जांच हो गई है। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 4 लोगों को अभी तक ट्रेस नहीं किया जा सका है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों की ट्रेसिंग और जांच कराई जा रही है। देवघर में एक यात्री के परिजन की ट्रूनेट जांच पॉजिटिव आई थी। हालांकि उनकी RT-PCR जांच निगेटिव आई है। अभी तक किसी भी यात्री की RT-PCR जांच पॉजिटिव नहीं आई है। साथ ही ऐसे यात्रियों को होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। यात्रियों को 14 दिन होम आइसोलेशन में रहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *