रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह संपन्न, बेटियों ने मारी बाजी..

आज रांची विश्वविद्यालय का 34वां दीक्षांत समारोह मनाया गया | जिसमें राज्यपाल डॉ द्रौपदी मुर्मू ऑनलाइन शामिल हुई | वहीं , उन्होंने अपने संबोधन में गोल्ड मेडल और डिग्री पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बेहतर जीवन और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी है | दरअसल , कोविड-19 के संक्रमण के वजह से रांची विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह ऑनलाइन और ऑफलाइन दो तरह से किया गया | आपको बता दें कि राज्यपाल डॉ द्रौपदी मुर्मू इस समारोह में ऑनलाइन शामिल हुईं | इस दौरान सबसे पहले रांची विश्वविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया गया | उसके बाद राज्यपाल डॉ द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ ही उनसे अनुमति लेने के बाद रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडे ने गोल्ड मेडल और डिग्रियां प्रदान की | वहीं ,रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडे ने अपने कार्यकाल का एक विस्तृत जानकारी अपने संबोधन में दिया और सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दी |

रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का आयोजन मोराबादी स्थित लीगल स्टडीज सेंटर के सभागार में आयोजित किया गया था |

मालूम हो कि ,इस बार 74 गोल्ड मेडल विद्यार्थियों को प्रदान किए गए हैं | जिसमें सबसे ज्यादा संख्या लड़कियों की रही है | आपको बता दें कि रांची विश्वविद्यालय के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब इस समारोह का आयोजन ऑनलाइन व ऑफलाइन दो तरह से किया गया |साथी ही गोल्ड मेडल पाने वाले अधिकांश विद्यार्थियों का कहना था कि उन्हें रिसर्च और टीचिंग के फील्ड में आगे बढ़ना हैं |

इस बार का दीक्षांत समारोह काफी बदला-बदला सा नजर आ रहा था, क्योंकि कोविड-19 की वजह से रांची विश्वविद्यालय में आयोजन कुछ अलग तरीके से किया गया था |

जानकारी के अनुसार ,मोराबादी स्थित लीगल स्टडीज सभागार में 62 टॉपर को गोल्ड मेडल दिया गया | वहीं , पीसी के टॉपरों को कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडे ने विभागों में जाकर उन्हें गोल्ड मेडल और डिग्रियां प्रदान की है | गौरव की बात है कि रांची विश्वविद्यालय के बीते कई दीक्षांत समारोह में देश के कई राष्ट्रपति भी आ चुके हैं | रांची विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अपने आप में अनोखा रहा है | हालांकि , योगा के लिए पहली बार गोल्ड मेडल दिए गए हैं | 34वां दीक्षांत समारोह रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडे के लिए भी यादगार होगा, क्योंकि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडे 2 मार्च को रिटायर हो रहे हैं |