डेंगू के साथ-साथ 6 मरीज़ों में हुई चिकनगुनिया की पुष्टि..

Jharkhand: रांची में लगातार डेंगू अपना पैर पसार रहा है। रांची में डेंगू के मरीजों की संख्या घटने का नाम ही नहीं ले रही सरकारी आंकडे देखा जाए तो के मरीजों की संख्या सरकारी आंकड़ों से बहुत अधिक है। डेंगू के मरीजों की संख्या कम हो और डेंगू को नियंत्रित करने के लिए लगातार जागरुकता अभियान और जगह-जगह पर लार्वा सर्च अभियान किया जा रहा है। विभिन्न माध्यमों से डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक और सतर्कता बरतने के संदेश देने के बाद भी लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं और जगह-जगह पर पानी जमा कर डेंगू के लावे इकट्ठा कर रहे है इसी का नतीजा है कि बड़ी संख्या में हर दिन लार्वा मिल रहा है।

दिन सौ से अधिक घरों से मिल रहा लावा…
आंकड़ों के अनुसार 587 घरों से राजधानी में सिर्फ चार दिनों में ही डेंगू के प्रजनन स्थल को नष्ट किया गया है।
11 सितंबर को 152, 12 सितंबर को 177, 13 सितंबर को 121, 14 सितंबर को 137 घरों से लावा नष्ट किया गया है। जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ एसके साबरी ने जानकारी दिया कि अगस्त के मुकाबले लार्वा मिलने की संख्या में कमी आई है। हर दिन औसतन 350 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की जा रही है। इतनी सख़्ती बरतने के बाद भी हर दिन सौ से अधिक घरों से लार्वा मिल रहा है।

रोज मिल रहे डेंगू के मरीज़ …
वहीं, कोडरमा में 18 संदिग्ध मरीज ने डेंगू की जांच करायी। जिसमें से चार में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, देवघर में 8 संदिग्ध मरीज में से 6 मरीजों ने अपनी जांच करायी है। फिलहाल रिपोर्ट प्रकाशित नहीं किया गया है। वहीं, रामगढ़ में 5 संदिग्ध मरीजों सभी मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। पूर्वी सिंहभूम में 4, पलामू में 2 और गढ़वा में 3 डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले है। रांची में डेंगू के 30 संदिग्ध मरीज मिले

राज्य में 185 संदिग्ध मरीज…
पूरे राज्य में गुरुवार को 185 संदिग्ध मरीज में से, 14 मरीज़ डेंगू संक्रमित हैं। वहीं, राजधानी रांची में डेंगू के 30 संदिग्ध मरीज मिले जांच के बाद 5 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में डेंगू के 28 संदिग्ध मरीज में से 6 में डेंगू की पुष्टि हुई है।

चिकनगुनिया के पीड़ित मरीजों की हुई पुष्टि…
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक राज्यभर में डेंगू के 185 संदिग्ध मरीज मिले इसके अलावा चिकनगुनिया के भी 157 संदिग्ध मरीज में से 78 मरीजों ने अपना ब्लड सैंपल जांच के दिया था जिसमें से 6 में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। सभी चिकनगुनिया के पीड़ित मरीज राजधानी रांची के हैं।

घर-घर जाकर होगा फीवर सर्वे…
स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया कि अब हर घर में फीवर सर्वे कराया जाएगा।
जिस क्षेत्र में मच्छर जनित रोगियों की सूचना मिलती है, उन इलाकों में निगरानी टीम भेजी जाएगी। साथ-साथ एक्टिव केस की पड़ताल के लिए घर-घर जाकर फीवर सर्वे किया जाएगा। सर्वे में मिले संदिग्ध मरीजों की लाइन लिस्ट बनाकर जांच के बाद डेंगू, चिकेनगुनिया और जापानी इंसेफलाइटिस के मरीजों का केसबेस्ड सर्विलांस भी करने को कहा गया है।