सब्जी बाजारों में संक्रमण का खतरा, बिना मास्क होती खरीदारी..

बोकारो: सब्जी मंडियों में संक्रमण खतरा सर्वाधिक है। इसके बावजूद लोग बिना मास्क लगाए सब्जी खरीदने दौड़ रहे हैं। संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन अवधि 3 जून तक बढ़ाया हुआ है। शहर की 80 फीसदी आबादी घरों में कैद हैं। इसका परिणाम भी मिल रहा है। बोकारो में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 50 से कम है। पर, कुछ लोग की लापरवाही के कारण पूरी मशक्कत पर पानी फिर सकता है। थोक और खुदरा सब्जी मंडी में नियम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। फल-सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही है। सब्जी बिक्री करने वाले कुछ खरीदने वाले भी मास्क नहीं लगा रहे। सीधा कह सकते हैं कि ऐसे लोग लॉकडाउन का मजाक उड़ा रहे हैं। बाजारों में उमड़ती भीड़ पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बाजारों में अगर ऐसी ही भीड़ उमड़ती रही तो कोरोना संक्रमण को फिर से फैलने का मौका मिल सकता है।

सीएम के आदेश की अनदेखी..
सीएम ने आदेश दिया था कि हाट-बाजार में भीड़ नहीं लगने दें। क्योंकि, यहां लोग लापरवाही करते हैं जो कोरोना कैरियर बन सकते हैं। लेकिन अफसरों ने सीएम के आदेश को भी कागजी बना दिया।

राज्य में शनिवार काे 823 नए काेराेना संक्रमित मिले ताे इससे दाेगुने 1647 मरीज स्वस्थ भी हुए। शुक्रवार काे सिर्फ दाे जिलाें में मरीजाें का आंकड़ा 100 से ऊपर पहुंचा। रांची में 104 मरीज मिले ताे पूर्वी सिंहभूम में 101 नए संक्रमिताें की पहचान हुई। सरायकेला-खरसावां और लातेहार में 56-56 मरीज मिले, जबकि देवघर में 50 संक्रमित मिले। पिछले 24 घंटे में राज्य में 13 लाेगाें की माैत भी हुई। मृतकाें में चार रांची और तीन पूर्वी सिंहभूम के थे। अब झारखंड में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 10,946 है। वहीं, अब तक 3,35,417 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से 3,18,689 ठीक भी हुए हैं। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,945 हो गई है।