शहर में ऑटो चालक कमा रहे हैं प्रतिदिन 700-800 रुपये..

Jhupdate: रांची नगर निगम द्वारा शहर में 40 सिटी बसें संचालित की जा रही है। शहरी परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने और जनकल्याण के लिए शहर में 40 सिटी बसें संचालित की जाती है। लोगों कम खर्चे में परिवहन व्यवस्था प्राप्त करवाने के लिए इन बसों का संचालन प्रतिदिन किया जाता है। प्रतिदिन बसों के संचालन में प्रति बस 250- 275 रुपये की आमदनी करता है। वहीं, शहर में एक ऑटो चालक प्रतिदिन 700-800 रुपये की कमाई कर रहा है। ऐसे में निगम की इस सेवा पर सवाल उठने लगे है।

30 सीटों की क्षमता वाले है बस…
जानकारों का कहना है कि अगर प्रतिदिन 700-800 रुपये की कमाई एक छह सीटर ऑटो से की जा सकती है, तो फिर सिटी बस की कमाई हजारों में होनी चाहिए। क्योंकि बसों में ऑटो से अधिक 30 सीटे मौजूद है। रांची सिटी बसों के परिचालन का जिम्मा नगर निगम ने नेजार अंसारी को दिया हुआ है। नगर निगम के पास मौजूद 140 बसों में से 14 सफेद कलर वाली पुरानी बसें, 26 नयी बसें लाल रंग की है। सफेद कलर वाली बसों से प्रति बस 250 रुपये वहीं, लाल रंग की नयी बस से निगम 275 रुपये प्रति बस लेता है।

ऑटो चालक की कमाई है 900-1000 रुपये…
कोकर चौक से अलबर्ट एक्का चौक के बीच ऑटो चालक रामचंद्र प्रसाद रोज चार बार अप-डाउन कर आठ ट्रिप ऑटो चलाते हुए हर ट्रिप में 150-180 रुपये और शाम होते-होते 900-1000 रुपये कमाई कर लेता है। जिसमें से 200 का तेल भराते है।

फिर निकलेगा टेंडर…
सिटी बस सेवा शहर में जनकल्याण के लिए शुरू की गई थी का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उपलब्ध कराना है, ना की बसों से पैसे कमाना। इसलिए इसका किराया ऑटो से है। रही बात कम राजस्व की, तो एक बार फिर से निगम इसके संचालन के लिए टेंडर निकाल रहा है। इसमें देखा जाएगा की कितने संवेदक कितनी राशि देने के लिए आगे आते है।