नए एक्सप्रेसवे निर्माण के बाद बदल जाएगी झारखंड की तस्वीर..

Jharkhand: झारखंड में तरक्की और विकास के नए रास्ते खुल रहे है। जहां झारखंड को रेलवे मार्ग से वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल रही है। वहीं झारखंड में सड़क निर्माण पर भी विशेष कार्य किए जा रहा है। आने वाले कुछ सालों में झारखंड परिवहन व्यवस्था को बहुत ही शक्तिशाली ढंग से मजबूत कर देगा।
भारतमाला परियोजना के तहत झारखंड में एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है।

रांची सबलपुर एक्सप्रेसवे…
यहां रांची से उड़ीसा जाने के लिए यात्रियों को काफी समय लगता है वही रांची को ओडिशा के संबलपुर से जोड़ने के लिए एक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा जिससे कि एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद रांची और सबलपुर के बीच सफर करते वक्त बाय द रोड छन घंटे में लोग रांची से उड़ीसा का यात्रा तय कर पाएंगे। 719 करोड़ रुपये की लागत से दोनों शहरों को जोड़ने के लिए चार चरणों में एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। ओडिशा के जैतगढ़ तक एक्सप्रेस-वे बनेगा

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर….
रांची के रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के बाद जिन यात्रियों को कचहरी पिस्का मोड़ के बीच भारी-भरकम ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है वे आखिरकार अब राहत की सांस लेंगे। रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य शुरू हो गया है जिसमें अभी तक छह पिलरों के बीच ढलाई का काम हो गया है। शेष छह पिलर के बीच काम होना है। इस तरह पंडरा रोड में पिस्का मोड़ तक यह काम पूरा हो जायेगा। फिलहाल पंडरा रोड में डेक स्लैब का काम चालू है। काम पूरा होने के बाद रातू रोड में किशोरी सिंह यादव चौक से डेक स्लैब का काम शुरू कराया जायेगा। कार्य को आगे पूरा करते हुए इस बीच पिस्का मोड़ से कब्रिस्तान के आगे तक पिलर कैप, गर्डर लगाने का काम किया जाना है। निर्माण कार्य जल्दी से जल्दी पूरा करने का प्रयास करते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल के अंत तक एलिवेटेड रोड को पूरी तरह आकार दे दिया जाये।

गोला- ओरमांझी एक्सप्रेसवे परियोजना …
1700 करोड़ रुपये की लागत से बन रही गोला- ओरमांझी एक्सप्रेसवे परियोजना झारखंड राज्य का पहला वास्तविक एक्सप्रेसवे होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा मंजूरीं मिल गई है और जल्द ही इसे बोली के लिए रखा जाएगा। गोला- ओरमांझी एक्सप्रेसवे परियोजना का विकास ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में किया जाएगा। इस परियोजना के निर्माण कार्य पूरे होने के बाद बड़े वाहनों के चालकों और निजी वाहनों के मालिकों को परिवहन के लिए बेहतर विकल्प मिल सकता है।

जमशेदपुर में फ्लाईओवर निर्माण…
राज्य मंत्रिमंडल द्वारा जमशेदपुर के मानगो में तीसरे पुल और पहले फ्लाईओवर योजना की मंजूरी मिल गई है। 474.78 करोड़ रुपये की लागत से उच्च गुणवत्ता वाला बुनियादी ढांचा और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने वाले फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही फ्लाईओवर के निर्माण के बाद ट्रैफिक जाम से जूझ रही समस्या से निजात दिलाएगा। वहीं, चार किलोमीटर लंबा पुल मानगो और आजाद बस्ती को साकची से जोड़ेगा। मेट्रो सिटी की तर्ज पर जमशेदपुर को सुविधाए प्रदान की जायेगी।

सिरमटोली फ्लाईओवर….
रेलवे द्वारा सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण की अनुमति दे दी गई है। फ्लाईओवर के निर्माण में आ रही सारी अड़चन अब निर्माण कार्य के लिए क्लियरेंस दे के बाद नहीं आएगी। फिलहाल पाइलिंग के बाद पियर निर्माण का काम ओवरब्रिज के ठीक नीचे किया जा रहा है। शहर में एक केबल – स्टे ब्रिज कम- – फ्लाईओवरवर्ष 2024 तक पूरा होने वाला है।